{"_id":"60e5f7be8ebc3ec3b05503e7","slug":"accident-between-two-trucks-driver-injured-jhjhar-news-rtk616579382","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की टक्कर के बाद चालक केबिन में फंसा, राहगीरों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की टक्कर के बाद चालक केबिन में फंसा, राहगीरों ने निकाला
विज्ञापन
झज्जर। शहर के डायवर्सन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। उसे राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में एंबुलेंस की सहायता से घायल चालक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन रोड के बीच में खड़े होने की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात को सुचारु करवाया।
जानकारी के अनुसार महराणा गांव निवासी अशोक अपने ट्रक को लेकर झज्जर की तरफ आ रहा था। जब वह डायवर्सन रोड पर कोसली मोड़ के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे वह ट्रक के केबिन में फंस गया। लोगों ने व वाहन चालकों ने अशोक को करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वर्जन
एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई भेजा गया है। फिलहाल घायल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।