{"_id":"65ad55fdc7ff306e4c0a6ca6","slug":"aam-aadmi-party-workers-recited-sunderkand-amid-rams-joyous-atmosphereaam-aadmi-party-workers-recited-sunderkand-amid-rams-joyous-atmosphere-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7378-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राममय माहौल के बीच आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड पाठ
Sun, 21 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिला मुख्यालय पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान की आराधना की। उन्होंने विद्वान पंडितों के साथ विधिवत सुंदरकांड का पाठ किया। जिला अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की सुख-शांति और तरक्की के लिए पूरे हरियाणा के सभी जिलों में सुंदरकांड का पाठ करवा रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण और श्रीराम विराजमान होने से पूरे देश के श्रीराम भक्तों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर रणबीर गुलिया, कुलदीप छिकारा, सुरेंद्र नागल, उमराव बेरी, चंद्रमोहन, मंगल सिंह चौहान, महिंद्र दहिया, राजबाला, सुमित्रा, दयानंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन