फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A Youngster died in a road accident

झज्जर-बहादुरगढ़: सड़क हादसे में युवक की मौत

Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:38 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident
झज्जर। सड़क हादसे में कोका कुलाना मार्ग पर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सोमबीर पुत्र खुशीराम गांव सरोला के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे से करीब 15 मिनट पहले सोमबीर घर से निकला था और वह कुलाना गांव के आसपास किसी वेयरहाउस में काम करता था। रात करीब 9 बजे वह वेयरहाउस में जाने के लिए घर से निकला था जब कोका-कुलाना गांव के पास पहुंचा तो उसके साथ सड़क हादसा हो गया। खबर लिखे जाने तक हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया था। विजय ने बताया कि राहगीरों की मदद से घायल सोमबीर को झज्जर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा होने का अंदेशा लगा रहे हैं। मृतक तीनों भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed