फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   a suspected person reached to bank strong room arrested

बैंक के स्ट्रांग रूम में घुसा युवक दबोचा गया

Wed, 08 Sep 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
a suspected person reached to bank strong room arrested
बैंक में चोरी के प्रयास के आरोपी के साथ पुलिस। - फोटो : Jhjhar
पुराने बस स्टैंड के सामने पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की मंशा से घुसे युवक को बैंक कर्मचारी व ग्राहकों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया । आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया गांव निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मंगलवार की सुबह 11:30 बजे ऋषि कुमार कैश काउंटर के भीतर पहुंच गया। काउंटर के भीतर पहुंचने पर जब उससे पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ा कर स्ट्रॉग रूम में जा घुसा। इस पर कैशियर ने पीछा कर उसे वहां दबोचा। हालांकि ऋषि कैशियर की पकड़ से खुद को छुड़ाकर फिर बाहर की तरफ भागने लगा।
विज्ञापन

वह बैंक से निकल कर भागने का प्रयास कर रहा था तो कर्मचारियों ने उसे दबोचा। इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में युवक की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़िया गांव निवासी ऋषि के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोई अन्य मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed