फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A state-of-the-art weather station will be established in the Government College

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय महाविद्यालय में स्थापित होगा अत्याधुनिक मौसम केंद्र

Fri, 06 Feb 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art weather station will be established in the Government College
फोटो नंबर 71: स्वचालित मौसम केंद्र लगाने का समझौता पत्र दिखाई प्राचार्य आनंद काद्यान। (स्रोत कॉ
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में जल्द ही अत्याधुनिक स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित होगा। परियोजना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान और महाविद्यालय प्रबंधन के बीच स्वचालित मौसम केंद्र लगाने का समझौता हुआ है।
विज्ञापन

प्राचार्य मेजर आनंद कादयान ने बताया कि केंद्र की स्थापना से भूगोल और पर्यावरण विज्ञान के छात्रों को मौसम की बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य महाविद्यालय को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। वेदर स्टेशन के आने से छात्र केवल किताबों में ही नहीं बल्कि लाइव डेटा के माध्यम से मौसम चक्र, तापमान और वर्षा की गणना करना सीख सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि केंद्र केवल शैक्षणिक उद्देश्य तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इससे प्राप्त सटीक डेटा आसपास के क्षेत्र के किसानों को फसल प्रबंधन में भी सहायता प्रदान करेगा। यह केंद्र डिजिटल होगा जो पल-पल की मौसम संबंधी जानकारी अपडेट करेगा। बता दें कि क्षेत्र में मौसम विशेषज्ञ नहीं हैं। इसके चलते क्षेत्र में मौसमी मानकों का निरंतर और सटीक रिकॉर्ड नहीं मिल रही। कॉलेज भवन में इसके स्थापित होने से अब न केवल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा बल्कि जिले के समग्र विकास में भी यह केंद्र सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed