{"_id":"69124a12c9ca3d59b606200b","slug":"a-road-will-be-built-from-asoda-to-kulasi-at-a-cost-of-rs-4-crore-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118819-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा से कुलासी तक बनेगी सड़क, खर्च होंगे 4 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा से कुलासी तक बनेगी सड़क, खर्च होंगे 4 करोड़ रुपये
Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 57 : सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद ग्रामीण। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। आसौदा से कुलासी तक साढ़े पांच किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। सड़क निर्माण पर 4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सोमवार को विधायक राजेश जून ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधायक ने 80 एमएम मोटी व 12 से 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। विधायक का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और सड़क का निर्माण कराने पर आभार जताया।
विधायक राजेश जून ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेंडर के निर्धारित मानकों के अनुसार ही कार्य किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक मजबूत और उपयोगी बनी रहे। जून ने सरपंच और ग्रामीणों से भी अपील की कि वे निर्माण कार्य पर नजर बनाए रखें।
विधायक ने कहा कि यदि निर्माण सामग्री में कमी, लापरवाही या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई दे तो तुरंत विधायक कार्यालय या सरकार द्वारा जारी पोर्टल पर सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आसौदा से लुहारहेड़ी, आसौदा से रोहद, आसौदा से दहकोरा सहित हलके की टूटी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है या कार्य प्रगति पर है। शेष सड़कों को भी जल्द नई बनवाया जाएगा। इस मौके पर कुलासी सरपंच पप्पू, अजीत, जयपाल, सुंदर, राजपाल, प्रकाश, कृष्ण, हरीश, अश्वनी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।