{"_id":"69236bc3514f8692fb01ee99","slug":"a-private-bus-full-of-passengers-overturned-after-going-out-of-control-at-asoda-mod-25-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119106-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा मोड पर अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा मोड पर अनियंत्रित होकर सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलटी, 25 घायल
Mon, 24 Nov 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 65 : बस पलटने से घायल यात्री। संवाद
बहादुरगढ़। सोनीपत से बहादुरगढ़ आ रही सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस रविवार शाम को आसौदा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। घायलों में कई को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना शाम को उस समय हुई जब 60 से ज्यादा सवारियों को लेकर आ रही बस आसौदा मोड़ पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम को करीब 6 बजे बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
गुरुग्राम निवासी ज्योति ने बताया कि चालक लगातार गलत तरीके से बस को चला रहा था। सवारियों ने उसे बस को ठीक ढंग से चलाने का आग्रह भी किया लेकिन वह नहीं माना और आसौदा मोड़ पर जब बस पहुंची तो चालक की लापरवाही के कारण पलट गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस के पलटने से रोहतक–दिल्ली रोड पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें बन गईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सड़क से बस को हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार घायलों के प्राथमिक बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों में बहादुरगढ़ निवासी निवासी रवि सैनी, योजना, प्रेमी, रवि, खुशीराम, निहाल व शीला, गुरुग्राम निवासी कांता उसकी पुत्रवधु ज्योति व पोता हर्ष और प्रतीक, बेटा अशोक, यूपी के बरेली निवासी बिलकिशन आदि शामिल हैं।