{"_id":"66f8778651c2174d970fe4e4","slug":"a-person-was-beaten-up-in-jakhoda-on-suspicion-of-burning-the-electricity-meter-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110190-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली मीटर जलाने के शक में जाखौदा में व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली मीटर जलाने के शक में जाखौदा में व्यक्ति को पीटा
Sun, 29 Sep 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जाखौदा गांव में एक परिवार के कई लोगों ने बिजली मीटर जलाने के शक में गांव के ही एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जाखौदा गांव निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अपने घर से प्लाॅट की तरफ जा रहा था। गली में बिजली खंभे पर लगे मीटर में धुआं उठ रहा था। इसकी सूचना बिजली निगम को दी गई। कुछ देर बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और देखा तो मीटर में धुआं उठ रहा था। उसी खंभे पर नीचे लगा मीटर भी जल गया। वह जला हुआ मीटर उसका नहीं था। इसके बाद बिजली कर्मचारी लौट गया। अपने प्लाट की तरफ निकल गया। संजीव का आरोप है कि वापस में आया तो रास्ते में उनके गांव का ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ लाठी-डंडे लिए खड़ा था। उन्होंने संजीव का रास्ता रोका और लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि ओमप्रकाश के पुत्र अमित, भाई का लड़का नवीन भी वहां आ गया। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।