{"_id":"691b8590cfa2cc7f850bf108","slug":"a-moving-pickup-caught-fire-the-driver-jumped-out-to-save-his-life-and-was-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118966-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चलती पिकअप में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, घायल
Tue, 18 Nov 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 70: बहादुरगढ़ में बाईपास पर पिकअप में लगी आग। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। सेक्टर 9 बाईपास पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक चलती पिकअप में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। वाहन में आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है। हादसे में चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के समय वाहन रोहतक से दिल्ली की ओर जा रहा था। डिवाइडर से टकराकर गाड़ी रुकी, मगर आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की मदद से चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल ड्राइवर की पहचान संबंधी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।