{"_id":"68c091dce809b77b61093fc5","slug":"a-motorcyclist-collided-with-a-father-and-daughter-who-were-standing-by-the-roadside-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117366-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्री को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े पिता-पुत्री को मारी टक्कर
Wed, 10 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित रोहद गांव के पास सड़क पर खड़े पिता-पुत्री को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती 20 मीटर तक घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला 19 अगस्त का है। परिजनों की ओर से अब आसौदा थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।
रोहद नगर निवासी संजय अपनी बेटी मंजू को दिल्ली कॉलेज जाने के लिए हाइवे पर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मंजू करीब 20 फुट तक बाइक के साथ घिसटती चली गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर लगने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे तुरंत पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। अभी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
परिजनों की ओर से अब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। संजय ने बताया कि पता चला है कि बाइक चालक नशे की हालत में था। लोगों ने उसकी बाइक का नंबर भी बताया। यह नंबर उन्होंने पुलिस को दिया है। बताया गया है कि मोटरसाइकिल चालक सांपला का रहने वाला है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।