{"_id":"69729609a88f9587050eb033","slug":"a-job-fair-will-be-held-at-government-iti-bhaprauda-on-the-27th-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120534-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय आईटीआई भापड़ौदा मेंं रोजगार मेला 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय आईटीआई भापड़ौदा मेंं रोजगार मेला 27 को
Fri, 23 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि 27 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा द्वारा रोजगार मेले का आयोजन जाखौदा (बहादुरगढ़) स्थित इंडस एप्लायंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कैंपस में किया जाएगा। मेले में जिले की अग्रणी कंपनी जॉब और अप्रेंटिस के लिए अभ्यार्थियों का चयन करेगी।
आईटीआई उत्तीर्ण और इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मेले में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा उत्तीर्ण और एनसीवीटी व एससीवीटी स्कीम के तहत आईटीआई पास आउट विद्यार्थी भाग ले सकते है। इस मेले में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को अपने आधार को अपने बैंक अकाउंट के साथ लिंक करवाना अनिवार्य है।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थी को अप्रेंटिसशिप पोर्टल अप्रेंटिसशिप इंडिया.जीओवी.इन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अगर किसी कारणवश कोई विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता या रजिस्ट्रेशन करवाने में कोई परेशानी का सामना करता है तो वह संस्थान की अप्रेंटिसशिप शाखा की मदद ले सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के भविष्य के हित को देखते हुए आईटीआई विभाग के आदेशानुसार संस्थान द्वारा समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इस मेले में आईटीआई पास आउट लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले विद्यार्थी को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों जैसे मैट्रिक व आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपना स्वयं का बायोडाटा लाना अनिवार्य है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -