फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A huge fire broke out in a shoe factory in Bahadurgarh

Haryana Factory Fire: बहादुरगढ़ में जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 10 Nov 2024 12:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:22 PM IST
सार

फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली तो कर्मचारी आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। आग में पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
A huge fire broke out in a shoe factory in Bahadurgarh
Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट बी में रविवार सुबह एक जूता फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग में फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल पूरी तरह जलकर राख हो। साथ ही मशीन भी जल गई। सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को मिली तो दस्ता आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा। आज सुबह 5 बजे लगी बताई गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग बुझाने में जुटे रहे। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली तो कर्मचारी आग बुझाने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग में पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। आग पार्ट बी में 2485-2486 नम्बर फैक्टरी में लगी है। कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed