फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A huge fire broke out in a footwear factory located in MIE in Bahadurgarh

Bahadurgarh: एमआईई स्थित फुटवियर फैक्टरी में लगी भीषण आग; आसपास के क्षेत्र में हड़कंप, राहत व बचाव कार्य जारी

Sun, 17 Aug 2025 01:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 17 Aug 2025 01:22 PM IST
सार

फैक्टरी की सबसे उपरी मंजिल को पूरी तरह टीन शैड से बनाया गया था जो आग में पूरी तरह जलकर राख हो गया। फैक्टरी की छत का एक हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया। रह रहकर फैक्टरी से धमाकों की आवाजें भी आती रही।

विज्ञापन
A huge fire broke out in a footwear factory located in MIE in Bahadurgarh
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्टरी में भीष्ण आग के कारण लाखों रूपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी भीषण रही कि फैक्टरी की छत का एक हिस्सा भी टूटकर नीचे आ गिरा। आग की लपटों ने साथ लगती फैक्टरी के शैड को भी चपेट में ले लिया। फायर स्टेशन के पीछे फैक्टरी नम्बर 436 में शू क्राफ्ट इंडस्ट्रीज में ये भीष्ण आग लगी है।

विज्ञापन


आग सुबह करीबन 9 बजे शुरू हुई। जिसके बाद रबड़ और ज्वलनशील कैमिकल का साथ पाकर आग तेजी से भड़क उठी। आग बुझाने के लिए दिल्ली और हरियाणा की फायर ब्रिगेड लगातार मशक्कत कर रही है लेकिन फैक्टरी में हुआ अवैध निर्माण आग बुझाने में परेशानी बनकर खड़ा हो गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने भी माना की फैक्टरी में अवैध निर्माण हो रखा है।
विज्ञापन


फैक्टरी की सबसे उपरी मंजिल को पूरी तरह टीन शैड से बनाया गया था जो आग में पूरी तरह जलकर राख हो गया। फैक्टरी की छत का एक हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया। रह रहकर फैक्टरी से धमाकों की आवाजें भी आती रही। फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविन्द्र ने बताया कि एमआईई पार्ट ए में ये फायर की घटना हुई है। शहर के तीनों फायर स्टेशन की गाड़ियां लगातार आग बुझाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैक्टरी का ओपन एरिया भी पूरी तरह कवर कर रखा है जिसके कारण अंदर जाने की जगह ही नही बन पाई। दिल्ली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई। फैक्ट्री से उठती आग की तेज लपटों और आसमान में फैले धुंए से आग भी भीष्णता साफ देखी जा रही है। फैक्ट्री में जूते और चप्पल बनाए जा रहे थे। रविवार के चलते फैक्ट्री में छुट्टी थी जिसके कारण कर्मचारी नही थे अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। मौके पर हालात संभालने के लिए एमआईई पुलिस स्टेशन की इंचार्ज और पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed