{"_id":"69909bbfd964a7d61f0e82f9","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-to-mark-the-installation-of-the-idol-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131751-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभा यात्रा
Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
14jjrp20- शहर में निकाली गई शोभा यात्रा। स्रोत-आयोजक
झज्जर। मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बेरी गेट शिव मंदिर से जय भोले की जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
शोभा यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बेरी गेट शिव मंदिर के देवाचार्य सुनील दत्त शास्त्री के सानिध्य में ब्राह्मणों ने अनुष्ठान में भगवान शिव महिमा का गुणगान किया। नगर में निकाली गई यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर बेरी गेट, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड से होते हुई मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में भगवान की मूर्ति को विशेष रूप से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
विज्ञापन
मंदिर के देवाचार्य सुनील दत्त शास्त्री ने बताया कि शिव परिवार की पुनः पुर्नस्थापना के उपलक्ष्य में बेरी गेट क्षेत्र वासियों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दिन कावड़िये हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद महाबीर गुर्जर, शेर सिंह सैनी, वेद पाल गुर्जर, गुलजारी मौजूद रहे।