{"_id":"6945ba0dd29b5c7db6092ba6","slug":"a-fire-broke-out-in-a-shoe-factory-17-fire-engines-brought-it-under-control-in-12-hours-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119651-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जूता फैक्टरी में लगी आग, 17 दमकल गाडि़यों ने 12 घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जूता फैक्टरी में लगी आग, 17 दमकल गाडि़यों ने 12 घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
-फोटो 51 : फैक्टरी में लगी आग को बुझाते फायर विभाग के कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में स्थित एक जूता फैक्टरी में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। फैक्टरी में रखे कच्चे और तैयार माले के अलावा मशीनरी और भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल विभाग की 17 गाडि़यों से 68 कर्मियों ने 12 घंटे में काबू पाया।
औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे एक दिन पहले वीरवार को भी एक जूता फैक्टरी में आग लगी थी। घटना एमआईई स्थित एसएसआरए फुटवियर एंटरप्राइजेज में सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। फैक्टरी में मौजूद अत्यंत ज्वलनशील केमिकल, प्लास्टिक दाना और रबड़ के कारण आग तेजी से फैल गई।
इन जगहों से मंगाईं दमकल गाडि़यां
आग ने देखते ही देखते पूरे तिमंजिला भवन को चपेट में ले लिया। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। बहादुरगढ़ की गाडि़यां कम पड़ी तो रोहतक से एक, खरखौदा से एक, सांपला से एक, झज्जर से दो, बहादुरगढ़ की सात, एम्स बाढ़सा से एक और दिल्ली से चार दमकल गाडि़यां मंगाईं गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। हालांकि नुकसान का आंकलन अभी किया जा रहा है। फैक्टरी मालिक दिल्ली में रोहिणी के रहने वाले हैं।
समय रहते बाहर निकाले फैक्टरी कर्मचारी
गनीमत रही कि घटना के समय फैक्टरी में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग ने फैक्टरी प्रबंधन को बचाव के लिए फायर सेफ्टी मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
आठ दिनों में छह फैक्टरियों में आग
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-दो 12 दिसंबर को चार फैक्टरियों में आग लगी थी। इसमें एक जूते-चप्पल, दो प्लास्टिक दाना और एक थर्माकोल की फैक्टरी शामिल थी। 18 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में स्थित जूता फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। 19 दिसंबर को भी जूता फैक्टरी में आग लग गई।
वर्जन
फैक्टरी का शटर बाहर से बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। फैक्टरी में फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद थे या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
-रविंद्र कुमार, फायर ऑफिसर, बहादुरगढ़।