फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A fire broke out in a shed in a land dispute, a person and a cow burnt alive

जमीन के विवाद में छप्पर में लगाई आग, एक व्यक्ति और गाय जिंदा जले

Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a shed in a land dispute, a person and a cow burnt alive
सामान्य अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। उखलचना कोट गांव में जमीन के विवाद की रंजिश के चलते छप्पर में आग लगा दी गई। जिससे छप्पर में सो रहा एक व्यक्ति और एक गाय जिंदा जल गए। साथ ही एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक व्यक्ति और गाय की जलकर मौत हो चुकी थी। सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर पड़ोस के 11 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उखलचना कोट गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसका पिता रामधारी (50) गांव में स्थित प्लॉट में अपने पशुओं के साथ एक छप्पर में सो रहा था। वीरवार की रात पड़ोस के कृष्ण व उनके परिवार के लोगों ने जमीन के विवाद की रंजिश को लेकर छप्पर में आग लगा दी। आग में जलने से छप्पर में सोए हुए रामधारी व एक गाय की मौत हो गई। अमित ने बताया कि कुछ दिन पहले प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था। उस झगड़े की रंजिश रखते हुए आग लगाके हत्या करने की उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी ने किया मौका मुआयना
हत्या की उपरोक्त वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने स्वयं गांव उखलचना कोट पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करके वारदात के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मामले के दोषियों का पता लगाकर उनको जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए। उनके साथ उप पुलिस अधीक्षक झज्जर राहुल देव, थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। एफएसएल की टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो टीमों का किया गठन
आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी झज्जर राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए झज्जर व थाना प्रबंधक सदर झज्जर की टीमें शामिल हैं। डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार की टीम की तरफ से मामले में गहनता से जांच पड़ताल की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 11 आरोपियों के खिलाफ मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed