{"_id":"697295274a29fad71b0ac3d1","slug":"a-diwali-festival-was-organized-at-the-college-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120529-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय में दीप महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महाविद्यालय में दीप महोत्सव का आयोजन
Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो-57: बहादुरगढ़ के वैश्य गर्ल्स कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व स्टाफ।
बहादुरगढ। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर दीप महोत्सव का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं साहित्यिक रुचि का विकास करना होता है। उन्होंने कहा कि जब ज्ञान का प्रकाश फैलता है तब अज्ञान रूपी दानव का अंत हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति, संघर्ष व बलिदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व नेता जी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुई।