फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A demand that has been pending for five years: ex-servicemen say all facilities should be available under one roof.

Jhajjar-Bahadurgarh News: संवाद... पांच साल से अधूरी मांग, पूर्व सैनिक बोले-एक छत के नीचे मिलें सभी सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A demand that has been pending for five years: ex-servicemen say all facilities should be available under one roof.
13jjrp01- अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद
झज्जर। इंडियन वेटरन आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त रिसालदार मेजर सुरेंद्र सिंह ने कहा, पूर्व सैनिकों ने बलिदान दिए और देश की रक्षा की है। उनके कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन को भी उनकी सुध लेनी चाहिए। पिछले पांच साल से एक ही छत के नीचे सुविधा मिलने की मांग पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

वह आर्मी दिवस की पूर्व संध्या 13 जनवरी को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेवानिवृत्त रिसालदार मेजर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद उम्मीद रहती है कि सभी सेवाएं अच्छी तरह मिल पाएंगी।
विज्ञापन

वहीं कई सालों से जिले के पूर्व सैनिकों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। पांच साल से पूर्व सैनिक रेस्ट हाउस, अस्पताल और कैंटीन की सुविधाएं एक ही छत के नीचे करने की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। रेस्ट हाउस की बिल्डिंग कंडम हो चुकी है। सैनिक बोर्ड का कार्यालय म्यूजिक में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जन निवासी सूबेदार मेजर छाजूराम ने कहा, साल 1949 में जनरल के एम करियप्पा ने भारत के पहले सेनाध्यक्ष के रूप में अपना पद ग्रहण किया था। यह एक ऐतिहासिक पल था। पहली बार भारतीय सेना की कमान एक भारतीय के हाथों में आई थी।
ब्रिटिश राज के बाद यह भारत के सैन्य इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। जनरल करियप्पा ने 15 जनवरी को भारतीय सेना की कमान संभाली इसलिए इस दिन को हर साल भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
किराये में हो रहा पैसा बर्बाद
खातीवास निवासी सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, चमनपुरा निवासी लेफ्टिनेंट वीरेंद्र सिंह, खेड़ी खुम्मार गांव निवासी लांस नायक राय सिंह यादव ने कहा कि आज पूर्व सैनिकों को इलाज के लिए पुरानी तहसील, बोर्ड कार्यालय मेडिकल रोड और कैंटीन के लिए रेलवे स्टेशन रोड जाना पड़ता है। इससे किराये में पैसा बर्बाद हो रहा है।
अस्पताल में दवा काउंटर केवल एक
कड़ौदा निवासी सूबेदार जय सिह, बिरड़ माजरा निवासी सूबेदार मेजर जयनारायण, गांव तलाव निवासी सूबेदार अब्दुल जब्बार, चमनपुरा निवासी सूबेदार रामकिशन ने कहा कि पुरानी तहसील रोड स्थित सैनिक अस्पताल में दवा काउंटर केवल एक है। घंटों तक लाइनों में लगकर दवा के लिए इंतजार करना पड़ता है। यहां कम से कम तीन काउंटर होने चाहिए।
आधार कार्ड ठीक कराने के लिए काट रहे चक्कर

खेड़ी खुम्मार निवासी हवलदार प्रकाश, हवलदार भूप सिंह, सिलानी निवासी शौर्य चक्र विजेता कैप्टन जगबीर सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों के परिवारों को आधार कार्ड ठीक करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं। बोर्ड को चाहिए कि वह सत्यापन के लिए किसी अधिकारी की नियुक्ति करें ताकि पूर्व सैनिकों को परेशानी न हो।

इस दौरान जहाजगढ़ गांव निवासी सूबेदार कृष्ण कुमार, चमनपुरा निवासी लेफ्टिनेंट उमराव सिंह, चमनपुरा निवासी सूबेदार महेंद्र सिंह, जहाजगढ़ गांव निवासी हवलदार हजारीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed