{"_id":"681fb13ea4a08f40b104b5d1","slug":"a-conspiracy-was-hatched-to-grab-rs-30-lakh-to-compensate-for-the-loss-in-the-finance-work-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114693-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फाइनेंस के काम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रची 30 लाख हड़पने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फाइनेंस के काम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रची 30 लाख हड़पने की साजिश
Sun, 11 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। टोल प्लाजा छारा के पास एक कार के आगे स्कॉर्पियो खड़ी कर 30 लाख रुपये लूटने की वारदात का खुलासा हो गया है। सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने ही खुद लूट की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 30 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने फाइनेंस के काम में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह साजिश रची थी।
शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर-सांपला रोड स्थित गांव छारा टोल प्लाजा के पास अंकित निवासी छारा की कार के आगे गाड़ी लगाकर उसके साथ लूटपाट की गई है। सूचना के चंद मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंची।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकित ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि उसे फाइनेंस के काम में काफी नुकसान हो गया था। इसी कारण उसके मन में लालच आ गया और उसने यह योजना बनाई। योजना के तहत गुमराह करने के लिए झूठी सूचना पुलिस को दी कि उसके साथ लूट हो गई है। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
यह है मामला
अंकित निवासी छारा फाइनेंसर का काम करता है। रात को नोएडा (झिलमिल मेट्रो स्टेशन) से 30 लाख रुपये लेकर चला था, यह पैसे उसको अपने दोस्त अशोक निवासी बिरधाना को देने थे। अंकित को फाइनेंस में काफी नुकसान हो गया था। इससे उसके मन में लालच आ गया और उसने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जब अंकित से गहनता से पूछताछ की तो अंकित बार-बार अपनी बातों को बदलता रहा। शक हुआ तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद अंकित ने पूरा मामला उगल दिया। अंकित ने इन रुपयों को हड़पने के लिए साजिश की थी। इसमें उसने यह पैसे अपने रिश्तेदार (बुआ के लड़के) को दे दिए थे और खुद को बचाने के लिए उसने गाड़ी का एक शीशा भी तोड़ दिया ताकि पुलिस को लगे कि अंकित के साथ यह वारदात हुई है। थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की टीम ने अंकित से 30 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।