{"_id":"602c2b0f8ebc3ee94e4c581c","slug":"a-case-of-gang-rape-against-two-in-the-case-of-the-girl-s-death-jhjhar-news-rtk5957333181","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में दो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन
झज्जर। जिले के एक गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने 10 फरवरी को अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। जिस समय करीब 15 वर्षीय छात्रा ने जब फंदा लगाया उस समय उसके माता-पिता किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। लेकिन इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है।
मृतका की छोटी बहन ने सोमवार को परिवार के लोगों के सामने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि गांव के ही दो युवकों ने उनका अपहरण किया था। उसे धमकी देकर कुछ दूरी पर छोड़ दिया और उसकी बहन को कार में डालकर अपने साथ ले गए। गांव में पानी की टंकी के पास से उनका अपहरण किया था। छात्रा के पिता के बयान पर पुलिस ने अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस इस संबंध में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है।
ये था घटनाक्रम
जिले के एक गांव में 10 फरवरी को दसवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में ही फंदा लगा लिया था। जब उसके माता-पिता रिश्तेदारी से घर वापस आए तो कमरे में छात्रा का शव फंदे पर झूूल रहा था। घटना की सूचना उन्होंने गांव के गणमान्य लोगों व पुलिस का दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतरवाकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। छात्रा के माता पिता एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। छात्रा से छोटी उसकी दो बहन व एक भाई भी है। सोमवार को जब उसकी छोटी बहन ने मामले का परिवार के सामने खुलासा किया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसके परिजन सदर थाना पहुुुंचे। लेकिन मामला छात्रा का होने के कारण इसे महिला पुलिस थाने में भेजा गया। सोमवार की देर शाम महिला पुलिस थाना झज्जर में भादंस की धारा 365, 306, 376डी, 506, 34 आईपीसी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले का रिकॉर्ड व पोस्टमार्टम रिपोर्ट सदर पुलिस थाने से लिया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल दो युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कविता, महिला पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।