{"_id":"6941c2217787b671c60142e0","slug":"a-canter-truck-collided-with-a-tipper-truck-after-stopping-in-the-wrong-lane-the-driver-died-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119586-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गलत लेन में रोकने पर हाइवा से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गलत लेन में रोकने पर हाइवा से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो 64: मुकेश। फाइल फोटो
बहादुरगढ़। सोमवार रात बाईपास पर एचएल सिटी के सामने एक सड़क हादसे में कैंटर चालक मुकेश की मौत हो गई। हादसा एचएल सिटी के सामने बाईपास पुल के पास हुआ था। भाई कैलाश ने थाना सदर में हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिरोजपुर झिरका (मेवात) निवासी मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
परिजनों के अनुसार सोमवार की रात मुकेश कैंटर में रोहतक से सामान लोड कर बहादुरगढ़ बाईपास होते हुए दिल्ली की ओर जा रहे थे। जब वह एचएल सिटी बहादुरगढ़ के सामने बाईपास पुल के पास पहुंचे तो आगे चल रहे हाइवा डंपर के चालक ने बिना किसी इंडिकेटर के वाहन को गलत लेन में सड़क पर रोक दिया।
अचानक ब्रेक लगने के कारण मुकेश कैंटर का संतुलन नहीं बना सके और कैंटर सीधे हाइवा के पीछे जा टकराया। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के भाई कैलाश मौके पर पहुंचे। भाई का कहना है कि हादसा हाइवा चालक की लापरवाही से हुआ है जिसने गलत लेन में बिना संकेत दिए वाहन रोका।