{"_id":"668ad3f24851718ba600f92a","slug":"988-lakhs-cheated-in-the-name-of-investing-in-share-market-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111722-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर 9.88 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर 9.88 लाख ठगे
Sun, 07 Jul 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। ग्वालीसन निवासी एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में पैसा लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 9 लाख 88 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्वालीसन निवासी सतेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी है कि एक दिन वह उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर मार्केट से वीडियो देख रहा था। इसी दौरान उसे शेयर मार्केट के बारे में अधिक जानकारी के लिए जजीएस फाउंटेन वेल्थ प्लान डिस्कशन नाम के ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक भेजा गया। वह उस ग्रुप से जुड़ गया। उसे कई बार शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए कहा गया। इसके बाद 10 मई को उसने 50 हजार रुपये खाते में जमा करवा दिए। उसे बताया गया कि राशि आईपीओ में लगाई है और वह चार गुणा हो गई है। ऐसे करते-करते उससे 9 लाख 88 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब उसने राशि मांगी तो उन्होंने टैक्स के रूप में 12 लाख जमा कराने को कहा गया। जब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।