{"_id":"5e78fa958ebc3e769250313f","slug":"97-people-from-abroad-are-being-monitored-jhjhar-news-rtk548130549","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए 97 लोगों पर रखी जा रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए 97 लोगों पर रखी जा रही निगरानी
विज्ञापन
यह पोस्टर चस्पाया जा रहा है विदेश से लौटने वाले लोगों के घर पर।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदेश यात्रा से लौटने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों लिस्ट हर रोज लंबी होती जा रही है। जिले में अब तक 110 लोगों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री है। जिन में से फिलहाल 97 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। बाकी 13 लोग ऐसे हैं जो 28 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं या फिर वे विदेश लौट चुके हैं। विभाग की तरफ से जिले में विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों के घरों पर पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं कि इस घर में कोई न आए, न जाए। जिले को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जा चुका है।
घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदेश यात्रा से लौटने वाले हर व्यक्ति को घर से बाहर न जाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीमें उनके घर पर जाकर उन्हें सैनिटाइज भी कर रही हैं। विभाग की तरफ से टीमों को पूरी तरह से सतर्क किया गया है। एयरपोर्ट से सूचना आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके घर पहुंचती हैं और पूरी हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त करती हैं।
आपातकालीन विभाग में आए करीब 200 मरीज
सामान्य अस्पताल में ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। लॉकडाउन के दौरान जिले के करीब 200 लोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आए हैं। जबकि सामान्य दिनों में ओपीडी चालू रहते समय हर रोज एक हजार से 12 तक मरीज इलाज के लिए आते थे। लेकिन अब केवल आपातकालीन सेवाएं ही चल रही हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से सतर्क हैं। विभाग की तरफ से हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल तक जिला में कोरोना का पीड़ित या संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है।
- आरएस पूनिया, एसएमओ, झज्जर।