फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   95-year-old veteran beats Corona

हौसले को सलाम : 95 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
95-year-old veteran beats Corona
स्वस्थ होने पर जयनारायण शर्मा को गुलदस्ता भेंट करते दीपक खट्टर व डा. शर्मा। - फोटो : Bahadurgarh
अगर कोई कोरोना से संक्रमित हो जाए तो वह डर जाता है और अपनी हिम्मत खो देता है, लेकिन शहर के सेक्टर-6 में रह रहे 95 वर्षीय जयनारायण शर्मा ने सकारात्मक सोच और हौसले को इस महामारी के खिलाफ हथियार बनाया और महज 23 दिन में कोरोना को मात देकर घर लौट आए। कोरोना से जंग जीतने पर उन्होंने कहा कि चिकित्सीय सलाह के पश्चात वह प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं ताकि किसी संक्रमित की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त जयनारायण को बुखार होने पर 21 अगस्त को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अस्पताल में डॉ. अरुण शर्मा की देखरेख में उनका उपचार चला। इसके बाद 27 अगस्त को दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। बाद में उपचार के दौरान जल्द ही उनकी सेहत में सुधार होने लगा। इसके बाद 12 सितंबर को उनका तीसरी बार सैंपल जांचा गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। उम्र के इस पड़ाव में मात्र 23 दिन में उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली। इसके बाद शुक्रवार 18 सितंबर को उनका दोबारा टेस्ट हुआ, जिसमें वह बिल्कुल स्वस्थ घोषित किए गए। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद निदेशक दीपक खट्टर और डॉ. अरुण ने कोरोना विजेता जयनारायण को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन

1970 में हुए थे सेना से रिटायर्ड
95 वर्ष की आयु में अपने अदम्य हौसले से कोरोना को हराकर जयनारायण शर्मा ने जिंदादिली का उदाहरण पेश किया है। जयनारायण मूलरूप से झज्जर जिले के खरहर गांव के हैं। 1970 में सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से वह निरंतर गांव और झज्जर जिले में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाक्टरों के बताए अनुसार उचित खानपान व सावधानी और पूरी उम्र में उचित दिनचर्या में रहने से उन्हें कोरोना से जल्दी छुटकारा मिल गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सीय सलाह के पश्चात वह प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं ताकि किसी करोना संक्रमित व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed