फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9212 will no longer be thumb-takers, they are being made literate

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9212 नहीं रहेंगे अंगूठा टेक, किया जा रहा साक्षर

Sun, 08 Sep 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 08 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
9212 will no longer be thumb-takers, they are being made literate
07jjrp11- झज्जर। निरक्षकों को सर्वे के तहत परीक्षा की जानकारी देते हुए विभाग के कर्मचारी। स्त्र
झज्जर। अंगूठा टेक, रहेगा न एक के तहत शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जिले के 9212 निरक्षरों को अक्षर ज्ञान कराया जा रहा है। 22 सितंबर को उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत मूल्यांकन भी होगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने 15 साल से ऊपर के निरक्षर लोगों को साक्षर करने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों में सर्वे का काम किया जा रहा है। इस बार डिजिटल मोड में उल्लास एप पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। जिले में अब तक 9212 लोग निरक्षर मिले हैं। 31 मार्च तक 284 लोग सामने आए थे। इसके बाद जिले में सर्वे किया गया। जिले का लक्ष्य 15483 रखा गया है। इसमें से अब तक 9212 रजिस्टर्ड हुए हैं। जिले में 2193 वीटी रखने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 1911 रखे जो चुके हैं।
विज्ञापन



नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की तीसरी वर्षगांठ पर 29 जुलाई 2023 को शुरुआत की गई थी। इसके तहत कार्यक्रम पांच साल यानी 2022 से 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके पांच बिंदु रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








संकल्प पत्र भरा जाएगा



शिक्षार्थी स्वयंसेवक के तौर पर संकल्प पत्र भी भरेंगे, जिसमें लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा होगी। 22 सितंबर को प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मुख्यालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर शिक्षार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के आदेश दिए हैं।



भरना होगा पंजीकरण फार्म
परीक्षा में शामिल हाेने वाले सभी शिक्षार्थियों को पंजीकरण फार्म भरना होगा। पंजीकरण के बिना वह परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। परीक्षा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगी। जिस स्कूल में परीक्षा का आयोजन होगा, वहां के अधीक्षक को 75 रुपये, निरीक्षक को 50 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा जलपान के लिए 100 रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

22 सितंबर को प्रदेश में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। करीब 9200 शिक्षार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। उम्मीद है कि परीक्षा से पहले यह 9500 तक पहुंच जाएगा।-वंदना भारद्वाज, जिला समन्वयक, उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन, झज्जर

22 सितंबर को प्रदेश में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। करीब 9200 शिक्षार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। उम्मीद है कि परीक्षा से पहले यह 9500 तक पहुंच जाएगा।-वंदना भारद्वाज, जिला समन्वयक, उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed