फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस व बीएसएफ की टुकड़ी ने निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस व बीएसएफ की टुकड़ी ने निकाला फ्लैग मार्च

Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस व बीएसएफ की टुकड़ी ने निकाला फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। जिला पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को बादली क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के जरिये शांति, सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च बादली से आरंभ होकर इलाके के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए गांव जहांगीरपुर, पेलपा, सौंधी, बाढ़सा, दरियापुर, माजरी, गुभाना, बुपनियां, गोयला कलां, दुल्हेड़ा और छुड़ानी से होते हुए बादली पहुंचा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बहादुरगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनावों को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने, आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न करने अथवा शांति एवम आपसी सामाजिक सौहार्द बनाये रखने में बाधा डालने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले , आमजन को उकसाने भड़काने व शांति भंग करने वाले असामाजिक शरारती स्वार्थी तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed