फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दादरी में 11 तो बाढ़डा में तीन एमएम हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान

दादरी में 11 तो बाढ़डा में तीन एमएम हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान

Sat, 26 Jan 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
दादरी में 11 तो बाढ़डा में तीन एमएम हुई बारिश, तीन डिग्री लुढ़का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में वीरवार रात 11 एमएम बारिश हुई। बाढड़ा में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से शहर में जलभराव होने पर कई भागों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो होने से समस्या गहरा गई। बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से सीवर बैक मार गए। वहीं बारिश की वजह से ठंड बढ़ने पर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है।

वीरवार दिन के समय ही आसमान में हल्के बादल छाए थे। दिन के समय हल्की धूप भी खिली थी। शाम के समय आसमान में बादल छा गए। रात करीब आठ बजे आसमान बादलों से घिर आया और बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने लगी। करीब 40 मिनट तक बारिश की झड़ी लगी रही। दादरी शहर में 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। उपमंडल बाढड़ा में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के नीचले भागों में जलभराव होने से काफी परेशानी हुई। शहर के बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय एरिया, रोहतक चौक, रोहतक रोड, तिकोना पार्क, गांधी नगर सहित कई कालोनियों में बारिश के पानी का जमाव होने से सीवरेज व्यवस्था प्रभावित हो गई। अचानक हुई बारिश से कई जगह पानी की निकासी न होने पर सीवरेज बैक मार गए जिससे दूषित व बरसात का पानी सड़कों पर जमा हो गया । लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिर गया। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम सात डिग्री था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम चार डिग्री पर पहुंच गया इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। इस बारिश से रबी की फसलों में काफी फायदा पहुंचने के आसार हैं। रबी की प्रमुख गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसलों में विशेष फायदा हो सकेगा। बारिश से गेहूं में एक सिंचाई की बचत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed