{"_id":"5c115d5ebdec2241af66662b","slug":"91544641886-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि और बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, शीत लहर ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि और बूंदाबांदी से तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, शीत लहर ने छुड़ाई कंपकंपी
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिले के विभिन्न भागों में बुधवार को हल्की ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर गया है। मौसम में 75 प्रतिशत आर्द्रता बनी रही। ओलावृष्टि और बूंदाबांदी के साथ चली शीत लहर ने कंपकंपी छुड़वा दी है। मौसम का मिजाज बदलने से अब ठंडक बढ़ने लगी है।
मंगलवार से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। रात के समय विभिन्न भागों में बूंदाबांदी भी हुई। कई भागों में हलकी ओलावृष्टि भी हुई। गांव बाढड़ा, भांडवा, लाड, गोपी, काकड़ौली, डालावास, पंचगांव आदि क्षेत्रों में बुधवार को कहीं- कहीं हल्की ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि और बूंदाबांदी से तापमान गिर गया है। बुधवार शाम को दादरी शहर और आसपास के गांवों में भी बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान गिरकर 19 डिग्री पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। इस समय किसानों ने रबी की गेहूं, सरसों, चना, जौ और मेथी आदि फसलों की बिजाई कर रखी है। जलभराव से प्रभावित कुछ भागों में किसान गेहूं की पछेती बिजाई भी कर रहे हैं। ओलावृष्टि से इन फसलों में थोड़ा नुकसान होने का आकलन है। किसान राजेश निवासी गोपी ने बताया कि बुधवार शाम के समय गांव गोपी व आसपास के भागों में ओलावृष्टि हुई।