फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दस दिन बाद भी कैंसर पीड़ित की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, आज मिलेंगे जीएम से

दस दिन बाद भी कैंसर पीड़ित की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, आज मिलेंगे जीएम से

Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
दस दिन बाद भी कैंसर पीड़ित की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, आज मिलेंगे जीएम से

विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्राइवेट बस चालकों और परिचालकों की मनमानी कोई आम बात नहीं है। आए दिन किसी न किसी यात्री से झगड़ा होना प्राइवेट बस परिचालकों से आम बात हो गई है। झज्जर से दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे कैंसर पीड़ित को प्राइवेट परिचालक ने बीच रास्ते में उतार दिया था। मामला है 23 नवंबर का। बहादुरगढ़ पहुंचे कैंसर पीड़ित ने इसकी शिकायत सब डिपो में लिखित में एसएस को दी। शिकायत देने के बाद पीड़ित रोडवेज की बस में बैठकर दिल्ली जाने के लिए रवाना हो गया।
झज्जर से दिल्ली जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठे गांव काकडौली निवासी कैंसर पीड़ित राजपाल पुत्र प्रताप सिंह परिचालक ने पहले तो किराया मांगा, तो पीड़ित ने कहा कि मैं कैंसर पीड़ित हूं और दिल्ली में एम्स दिखाने के लिए जाना है। मेरे पास कैंसर पीड़ित का पास है ये देखो। पास देखते ही परिचालक बोला कि मैं कोई पास नहीं मानता है अगर सफर करना है तो किराया देना ही पड़ेगा, नहीं यही उतार दूंगा। कैंसर पीड़ित ने किराया देने में असमर्थता जताई तो परिचालक ने रास्ते में पड़ने वाले गांव दुल्हेड़ा में उतार दिया। कैंसर पीड़ित ने बताया कि वह किसी अन्य साधन की मदद से बहादुरगढ़ पहुंचा और रोडवेज स्टैंड पर स्थित कर्मचारियों को पूरी बात बताई। बस स्टैंड पर मौजूद एसकेएस के प्रधान भगवान सिंह राठी ने कैंसर पीड़ित की बात सुनकर एसएस से मिलवाया। एसएस ने पीड़ित की पूरी बात सुनी और लिखित में शिकायत देने के लिए कहा। लिखित में शिकायत देने के बाद पीड़ित को आश्वासन दिया कि इस मामले में प्राइवेट परिचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी दिल्ली में हूं, आते ही मिलूंगा अधिकारी से
कैंसर पीड़ित राजपाल ने बताया कि 23 को इलाज के दिल्ली आया था तब से एम्स में ही हूं, लिखित शिकायत देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक न तो इस बारे में मेरे पास कोई फोन आया और न ही किसी ने शिकायत के बारे में संज्ञान लिया है। शनिवार को झज्जर आते ही रोडवेज के जीएम मिलकर शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 नवंबर को भेजी शिकायत
कैंसर पीड़ित राजपाल ने पूरे मामले की जानकारी दी थी। लिखित में भी शिकायत दी गई थी। 24 नवंबर को शिकायत पर डिस्पैच नंबर डाल एसकेएस के प्रधान को दी गई थी, उन्हें कहा गया था कि शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज दें।

- धर्मवीर, एसएस बहादुरगढ़।

प्राइवेट बस परिचालक के खिलाफ आरटीए करेगा कार्रवाई
किसी भी तरह के फ्री या छूट वाले यात्रा पास को सभी बसों पर लागू होते हैं। अगर प्राइवेट बस परिचालक पास का मामने से इनकार करता है तो इसकी कार्रवाई आरटीए करेगा। अगर रोडवेज में कोई भी परिचालक पास नहीं मानता है तो इसकी शिकायत हमारे पास की जाती है।
- महताब सिंह खरब, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed