{"_id":"5bd36ea4bdec22695176a461","slug":"91540583076-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केटिंग बोर्ड सचिव ने बाढ़डा अनाज मंडी का दौरा कर लिया बाजरा खरीद का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केटिंग बोर्ड सचिव ने बाढ़डा अनाज मंडी का दौरा कर लिया बाजरा खरीद का जायजा
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा। मार्केटिंग बोर्ड सचिव बंसत कुमार ने शुक्रवार को कस्बे की अनाजमंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजरा खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि बाजरे की खरीद में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएंगी।
अनाज मंडी पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड सचिव बसंत कुमार ने पहले बाजरे की विभिन्न ढेरियों को निरीक्षण किया और इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों से इस संबंध में बातचीत की। उन्होंने कहा कि कई बार बाजरे में कचरा आ जाता है जिसके कारण खरीद कर्मियों को परेशानी होती है। किसान बाजरे को अच्छी तरह से साफ करके मंडी में लेकर आए ताकि मंडी में कार्यरत कर्मियों को बाजरे की खरीद में किसी तरह की समस्या न आए। किसानों की फसल बेचने के लिए किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए मंडी में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है और मंडी में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों को प्रतिदिन शेड्यूल के अनुसार समय पर टोकन दिए जा रहे हैं और बाजरे का उठान कार्य सुचारू रूप से हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव ने कर्मचारियों को आदेश दिया कि किसानों को किसी प्रकार असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मंडी सुरवाइजर राजकुमार, नवीन कुमार, रणजीत, राजबीर, रामसिंह गोपी, कृष्ण व जयभगवान आदि मौजूद थे।