{"_id":"5bb90fb9867a5568595c9160","slug":"91538854841-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर में 300 प्रतिशत बढ़े जमीन के कमर्शियल रेट, बाल्मीकि और रविदास बस्ती में रेजीडेंशियल रेट सबसे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी नगर में 300 प्रतिशत बढ़े जमीन के कमर्शियल रेट, बाल्मीकि और रविदास बस्ती में रेजीडेंशियल रेट सबसे कम
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिले में रिवाइज कलेक्टरों रेट से कामर्शियल और आवासीय जमीन के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई है। खासकर शहर में कई जगहों पर तो कामर्शियल रेट 40 से 45 फीसदी तक बढ़े हैं तो वहीं आवासीय रेट 50 फीसदी तक बढ़ाए हैं। गांधी नगर कालोनी के नए कलेक्टर रेट की बात करें तो यहां कामर्शियल रेट 300 फीसदी बढ़ा है। पहले यहां जमीन का कामर्शियल रेट 6700 रुपये था जो अब बढ़कर 20 हजार जा पहुंचा है। नए कलेक्टर रेट पर आपत्ति जाहिर करने की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई है। शहर से एक भी आपत्ति राजस्व विभाग के पास नहीं पहुंची है। अगर पूरे जिला की बात करें तो छह गांवों से सात आपत्तियां ही जिला प्रशासन के पास पहुंची हैं। अब इनकी सुनवाई की जाएगी।
नए कलेक्टर रेट के मुताबिक शहर के तीन क्षेत्रों में कामर्शियल रेट सबसे अधिक हैं। नगर परिषद कार्यालय से परशुराम चौक तक, सीसीआई फाटक से पुराना बस स्टैंड तक और नई अनाज मंडी व अनाज मंडी क्षेत्र में कामर्शियल रेट 80 हजार रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित हैं। वहीं अनाज मंडी को छोड़कर बाकी दोनों जगहों पर आवासीय रेट 18000 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। वहीं, नए कलेक्टर रेट में रविदास और वाल्मीकि बस्ती का आवासीय रेट सबसे कम रहा है। यहां 6000 रुपये प्रति वर्ग गज जमीन का रेट तय हुआ है।
जिला प्रशासन ने शहर के नए कलेक्टर रेट से संबंधी तैयार कर इसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है। इसमें शहर की अलग-अलग 36 जगहों को शामिल किया गया है। इन जगहों में से ज्यादातर के कलेक्टर रेट इस बार प्रशासन ने बढ़ाए हैं। जमीन के कामर्शियल रेट 20 से 45 फीसदी तक बढ़ाए गए हैं जबकि आवासीय रेट भी 15से 30 फीसदी तक औसतन बढ़े हैं। इसके अलावा गांवों की जमीन के कलेक्टर रेट भी निर्धारित हो चुके हैं। जिला प्रशासन के पास नए कलेक्टरों रेट पर गांवों से ही आठ आपत्तियां पहुंची हैं। गत एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक नगर परिषद कार्यालय से परशुराम चौक तक जमीन का कामर्शियल रेट 59 हजार और आवासीय रेट 12 हजार रुपये था। नए कलेक्टर रेट में आवासीय रेट 21 हजार और कामर्शियल रेट छह हजार यानी 50 फीसदी बढ़ाकर 18 हजार तय किया गया है। सीसीआई फाटक से पुराना बस स्टैंड रोड के रेट में भी ये ही फेरबदल किया गया है। इसी तरह नई अनाज मंडी व सब्जी मंडी का कामर्शियल रेट गत छह माह की समयावधि में 53 हजार था और नया कलेक्टर रेट 80 हजार रुपये तय किया गया है। जिला प्रशासन ने इस बार मुख्य सड़कों पर रेट बढ़ाने की तरफ ज्यादा रुझान दिखाया है।
विज्ञापन
वहीं, शहर की रविदास बस्ती में कामर्शियल रेट 6700 से बढ़ाकर 10 हजार और आवासीय रेट 4500 से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति वर्ग गज किया गया है। रविदास बस्ती में कामर्शियल जमीन का रेट 9000 रुपये रहा है जो कि पूरे शहर में सबसे कम है। यहां आवासीय रेट छह हजार रुपये प्रति वर्ग गज निर्धारित किया गया है।
60 हजार से अधिक रेट वाले शहर के क्षेत्र
जगह कामर्शियल रेट बढ़ोतरी आवासीय रेट बढ़ोतरी
नगर परिषद से रोहतक चौक 80000 21000 18000 6000
सीसीआई फाटक से पुराना बस स्टैंड 80000 21000 18000 7000
नई अनाज मंडी व सब्जी मंडी 80000 27000 - -
अनाज मंडी 70000 21000 18000 7000
रोहतक गेट से अनाज मंडी 65000 28000 25000 9000
रेलवे स्टेशन से पुराना बस स्टैंड 60000 20000 18000 7000
इन क्षेत्रों में कामर्शियल रेट 20 हजार से भी कम
जगह कामर्शियल रेट बढ़ोतरी आवासीय बढ़ोतरी
रविदास बस्ती 9000 2300 6000 2000
बाल्मीकि बस्ती 10000 1500 6000 1500
मथुरी घाटी से गुदड़िया कालोनी 10000 2300 8000 3500
बधवाना गेट से गामड़ी तक 12000 5300 7000 2500
ढाणी रोड 12000 5300 7000 3000
सैनी पुरा 15000 5500 8000 3000
घिकाड़ा रोड 15000 5500 8000 3000
महेंद्रगढ़ बाईपास से भिवानी चौक 15000 5500 7000 2000
रेलवे फाटक से रावलधी चुंगी 20000 8000 10000 3500
गांधी नगर 20000 13300 8000 2500
अभी तक हमारे पास शहर के नए कलेक्टर रेट पर कोई आपत्ति नहीं आई है। खातीवास, दातोली, कमोद, चिड़िया, झींझर और मौड़ी गांव से सात आपत्तियां हमें प्राप्त हुई हैं। पांच अक्तूबर आपत्ति दायर करने की अंतिम तारीख थी और अब दर्ज आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। - राजकुमार अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी