फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   28 सफाई कर्मचारी लौटे, 92 आज काम पर नहीं लौटे तो होगी छुट्टी

28 सफाई कर्मचारी लौटे, 92 आज काम पर नहीं लौटे तो होगी छुट्टी

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
28 सफाई कर्मचारी लौटे, 92 आज काम पर नहीं लौटे तो होगी छुट्टी
28 सफाई कर्मचारी लौटे, 92 आज काम पर नहीं लौटे तो होगी छुट्टी, नई भर्ती की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सीटा डेल कंपनी की मार्फत लगे 50 सफाई कर्मियों में से 28 शुक्रवार को काम पर लौट आए। सुबह करीब 11 बजे आयोजित पार्षदों की आपात बैठक में इन कर्मचारियों ने काम पर लौटने की हामी भरी। इसके बाद शहर के तीन मुख्यमार्गों से करीब 50 टन कचरे का उठान भी किया। वहीं, नोटिस देने के बावजूद अगर शनिवार दोपहर तीन बजे तक 92 कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो इन्हें हटाकर 90 नए कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। नगर परिषद की डिमांड को जिला प्रशासन से तत्काल स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था पर शुक्रवार शाम अतिरिक्त मुख्य उपायुक्त मनोज कुमार ने भी शाम करीब चार बजे पार्षदों की बैठक ली।
चेयरमैन संजय छपारिया ने सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को सभी पार्षदों की सुबह आपात बैठक बुलाई। बैठक में पार्षदों ने मौजूदा हालातों को देखते हुए कचरे उठान के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान सीटा डेल कंपनी के कर्मियों को भी बुलाया गया। चेयरमैन ने स्पष्ट लहजे में काम पर लौटने या नौकरी छोड़ने के विकल्प दिए। इसके बाद सीटा डेल कंपनी कर्मचारियों ने ज्वाइन करने का तर्क देकर काम पर आज से ही लौटने की हामी भरी। इसके तुरंत बाद सेनेटरी शाखा इंस्पेक्टर विजय शर्मा ने इन कर्मचारियों की तीन टीमें गठित कर शहर के अलग-अलग मार्गों पर भेज दिया। दोपहर करीब एक से शाम पांच बजे तक शहर के डंपिंग प्वाइंटों से करीब 18 ट्राली कचरा निकाला गया। वहीं, सभी पार्षदों ने शनिवार सुबह करीब छह बजे परशुराम चौक पर सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाने का भी बैठक में निर्णय लिया। चेयरमैन संजय छपारिया ने शहर के सामाजिक संगठनों से भी अभियान मे सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


कूड़ा उठाने पर हुई कहासुनी, नप परिसर में पुलिस की गई तैनात
जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने नगर परिषद अधिकारियों से कूड़े की समस्या के समाधान के सख्त निर्देश जारी किए थे। नप सूत्रों की मानें तो समाधान में अड़चन पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के भी उपायुक्त ने ईओ को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नप अधिकारियों ने शहर से कचरा उठाने का प्रयास किया तो हड़ताल में शामिल कर्मचारी इसका विरोध करने लगे। इसके बाद कूड़ा उठान करने वाले कर्मचारियों ने भी काम छोड़ दिया। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने भर्ती के लिए नए नाम मांगे
सुबह करीब 11 बजे चेयरमैन संजय छपारिया ने सभी पार्षदों की आपात बैठक बुलाई और इसमें आगामी रूपरेखा साझा की गई। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की नई भर्ती के लिए सभी पार्षदों से नाम भी मांगें। बैठक के दौरान काम पर लौटने वाले कर्मचारियों की भी सूची तैयार की गई। वहीं, सीटा डेल कंपनी के प्रतिनिधि भी चेयरमैन से मिलने पहुंचे। इस बैठक के बाद एडीसी ने भी पार्षदों की बैठक लेकर सफाई संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने नप के वाहन किए पंचर
नगर परिषद बेड़े में खड़े चारों ट्रैक्टरों के टायरों को हड़ताल में कर्मचारियों ने पंचर कर दिया। इससे शुक्रवार को कूड़ा उठान अभियान चलाने में दिक्कतें आई। खुद के वाहन पंचर होने के चलते नगर परिषद अधिकारियों ने व्यवस्था बनाने के लिए किराये पर तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी ली। इसके बाद ही शहर में कूड़ा उठान शुरू हो पाया।


28 कर्मचारी शुक्रवार को काम पर लौट आए हैं। 92 कर्मचारियों के पास वापसी के लिए शनिवार दोपहर तीन बजे तक का समय है और इसके बाद इनकी छुट्टी कर 90 नए कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। शनिवार सुबह छह बजे शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
- संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed