फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बामनोली में पूनम और देवरखाना में होशियार सिंह बने सरपंच

बामनोली में पूनम और देवरखाना में होशियार सिंह बने सरपंच

Mon, 05 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बामनोली में पूनम और देवरखाना में होशियार सिंह बने सरपंच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
जिले के दो गांवों में रविवार को उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। गांव बामनोली में पूनम को तो देवरखाना के ग्रामीणों ने होशियार सिंह को सरपंच चुनकर चौधर दी है। पूनम ने 1600 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र को 179 मतों से हराया। जबकि 477 वोट लेने वाले होशियार सिंह ने 198 से जीत दर्ज की। जीत के बाद दोनों गांवों में खूब जश्न मना। चुनाव होने के बाद अब ग्रामीणों को दोनों गांवों में रुके हुए विकास कार्यों के शुरू होने की उम्मीद हो गई है।
चुनाव की दृष्टि से अति संवेदनशील होने की वजह से गांव बामनोली के मतदान केंद्र व गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। एसडीएम जगनिवास, डीएसपी भगतराम, लाइनपार के एसएचओ कुलबीर सिंह सहित कई अधिकारी मोर्चा संभाले हुए थे। गांव के सरकारी स्कूल के चारों मतदान केंद्रों में सुबह करीब सवा 8 बजे मतदान शुरू हुआ। इस उपचुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे। केवल 2 उम्मीदवारों (पूनम और जितेंद्र) के बीच ही कड़ी टक्कर थी। महिला हो या बुजुर्ग मतदान के प्रति हरेक में उत्साह था। महिलाओं ने घूंघट में वोट डाला तो बुजुर्ग अपने बेटों-पौतों के साथ वोट डालने आए। शाम साढ़े चार बजे चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। इसके बाद तुरंत गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


179 वोटों से जीती पूनम
बामनोली गांव के कुल 4411 वोटरों में से 3064 ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी जगबीर ने परिणाम की घोषणा की। पूनम के खजूर के पेड़ के चिह्न पर 1600 मतदाताओं ने मोहर लगाई। जबकि जितेंद्र (चुनाव चिह्न गिलास) को 1421 वोट मिले। तीसरी उम्मीदवार कृष्णा को महत 14 वोट मिले, जबकि 29 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। इस तरह से पूनम ने 179 वोटों से जीत दर्ज कर गांव की चौधर हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानोन्दा का व्यक्ति भी डाल रहा था वोट
गांव बामनोली में मतदान प्रक्रिया के दौरान करीब डेढ़ बजे एक बूथ के बाहर हंगामा हो गया। दरअसल, एक व्यक्ति ने मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही मिटाई तो उसे उम्मीदवार जितेंद्र ने देख लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पूछताछ के बाद उक्त व्यक्ति गांव कानोन्दा निवासी पाया गया। उम्मीदवार जितेंद्र ने एक पुलिसकर्मी पर भी बोगस वोट डलवाने का आरोप लगाया। इसके बाद अधिकारियों ने उक्त पुलिसकर्मी को वहां से हटा दिया। जबकि बोगस वोट डालने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस थाने में ले गई। इसके बाद उसके खिलाफ शिकायत नहीं मिली तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
बामनोली में इसलिए हुआ चुनाव
दरअसल, गत 2 जून को गांव बामनोली के सरपंच अनूप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अनूप की हत्या के बाद गांव में सरपंच का पद खाली हो गया था। इसलिए प्रशासन ने रविवार को गांव में उपचुनाव कराया।

जसराज की साइकिल पर भारी पड़ा होशियार का गिलास
बादली।
देवरखाना में सरपंच पद को लेकर रविवार को हुए उपचुनाव में जसराज की साइकिल पर होशियार सिंह का गिलास भारी पड़ा। होशियार सिंह ने 198 वोटों से जसराज सिंह को हरा दिया।
दरअसल, दो माह पहले गांव के सरपंच मंगतराम का निधन हो गया था। इसी वजह से रविवार को गांव में उप-चुनाव हुआ। चुनाव में दो प्रत्याशी सरपंच पद के मुकाबले में थे। जसराज का चिह्न साइकिल था तो होशियार को गिलास का निशान मिला था। रविवार सुबह मतदान के दौरान दोनों उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ी हुई थी। प्रात: आठ बजे राजकीय उच्च विद्यालय में वोटिंग शुरू हुई।
सुरक्षा की दृष्टि से सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह चुनाव बूथों पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे, जबकि ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर तहसीलदार कंवल सिंह मोर्चा संभाले रहे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बीडीपीओ परमेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

757 ग्रामीणों ने किया मत का प्रयोग
दो बूथों पर शाम चार बजे तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद गिनती शुरू हुई। गांव में कुल 951 मतदाता, जिनमें 757 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल वोटों में से होशियार सिंह को 477 और जसराज को 279 वोट मिले, जबकि एक वोट नोटा के पक्ष में डाला गया। इस तरह से होशियार सिंह 198 वोटों से जीत हासिल कर देवरखाना की चौधर के लिए सरपंच का चुनाव जीता। होशियार सिंह स्नातक और बीएड हैं। जबकि गुरुग्राम में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed