फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरपंच ने वितमंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं से कराया अवगत

सरपंच ने वितमंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं से कराया अवगत

Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरपंच ने वितमंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं से कराया अवगत
सरपंच ने वित्तमंत्री को ज्ञापन सौंप समस्याओं से कराया अवगत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव घिकाडा सरपंच सोमेश ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु से चंडीगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सरपंच ने बताया कि गांव के श्मशान घाट की चारदीवारी व छह सीसी सीमेंट शेड, फिरनी पक्की कराने, दलित बस्ती में गली बनवाने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। वित्तमंत्री को सरपंच ने बताया कि गत विधानसभा सत्र में राजदीप फौगाट के प्रश्न के उत्तर के जवाब में गांव कि फिरनी निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री घोषणा के कार्य राजकीय उच्च विद्यालय व प्राथमिक पाठशाला के भवन निर्माण, खेल स्टेडियम कम व्यायामशाला बनवाने व गांव की शामलात से अवैध कब्जे हटवाने की घोषणा हुई थी। वित्तमंत्री ने सोमेश सरपंच को सभी कार्य जल्द करवाने का आश्वासन दिया व उपरोक्त मांग पत्र के साथ अतिरिक्त उपायुक्त को एक पत्र लिखकर आदेश जारी किए की उपरोक्त कार्य मे गली व श्मशान घाट के चारदीवारी व शेड के निर्माण कार्य को डी-प्लान से करवाने के निर्देश दिए। वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार पढ़ी- लिखी पंचायतों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र मे विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed