फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   हितेश ने जीता ऊजवा दंगल का पहला ईनाम

हितेश ने जीता ऊजवा दंगल का पहला ईनाम

Sun, 21 Jan 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हितेश ने जीता ऊजवा दंगल का पहला ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव ऊजवा में हुए दंगल की सबसे बड़ी कुश्ती बहादुरगढ़ के बामनोली स्थित धर्मबीर अखाड़े के पहलवान हितेश ने विख्यात पहलवान हरकेश उर्फ खली को कांटे के मुकाबले में हराकर जीत ली। हितेश को 151000 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
कांटे का हुआ मुकाबला
बामनोली अखाड़े में अभ्यास करने वाले गोहाना के गांव महमूदपुर निवासी पहलवान हितेश जब दंगल में निकले तो दिल्ली व हरियाणा के देहात से कुश्ती देखने आए हजारों दर्शकों की आंखें ठहर सी गईं। हर व्यक्ति हितेश को कम से कम एक नजर निहारना चाहता था। उन्होंने दंगल में आए तमाम पहलवानों को चुनौती दी कि उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी पहलवान हरकेश उर्फ खली के रूप में एक और योद्धा दंगल में उतर आया और हितेश की चुनौती को स्वीकार लिया। दोनों महारथियों के मैदान में आते ही कुश्ती प्रेमियों की भीड़ में कौतुहत होने लगा। हर कोई ये चर्चा करने लगा कि कौन जीतेगा। लेकिन मुकाबले का फैसला होने तक कोई भी निर्णायक अनुमान नहीं लगा पाया। कुश्ती शुरू हुई तो लोगों की भीड़ बिना हिले देखती रही। करीब 15 मिनट तक हुए कांटे के मुकाबले में पहलवान हितेश ने हरकेश को अंकों के आधार पर 4-3 के स्कोर से हराकर ऊजवा दंगल का पहला इनाम 151000 रुपये जीत लिया।
विज्ञापन

जमकर लड़ी महिला पहलवान
दंगल का आयोजन स्वर्गीय रिसलदार शुभराम डागर की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। 75000 रुपये का दूसरा इनाम रिवाड़ी खेड़ा के ढोलू पहलवान ने लीलू अखाड़ा लाडपुुर के छोटा सोनू को हराकर जीता। तीसरी कुश्ती के लिए मुकाबला के लिए लीलू अखाड़ा लाडपुर के मोहित और वीरेंद्र अखाड़ा छारा के पहलवान सुनील चोटीवाला के बीच बराबर रहा, तीसरी कुश्ती के लिए हुए दूसरा मुकाबला अजय लाखूवास व भोला पहलवान कासनी के बीच बराबर रहा, इसके साथ 21000, 11000, 5100, 3100, 2100 व 1100 रुपये की अनेक छोटी-बड़ी कुश्ती हुई। लड़कियों के बीच हुई कुश्तियां बहुत रोमांचकारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील ने बढ़ाया हौसला
गोपाल डागर द्वारा आयोजित महा दंगल के साथ रागिनी व भंडारे में पहुंचे ओलंपियन चैंपियन पहलवान सुशील कुमार ने आयोजकों को सफल आयोजन की बधाई दी और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने के लिए देशवासियों से अपने लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर विकास पाहसोरिया व रमेश कहलावड़िया ने रागनियां प्रस्तुत कीं। दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व भाजपा के संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशीने भी दंगल में पहुंचकर पहलवानों की हौंसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed