{"_id":"5a1f12b04f1c1b001c8b5f07","slug":"91511985840-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में सुरक्षा की दृष्टि से नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सुरक्षा की दृष्टि से नहीं लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए शहर के मुख्य चौक चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तीसरी आंख का होना अत्यंत जरूरी है, लेकिन बहादुरगढ़ शहर की बात करें तो शहर की सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। शहर में सीसीटीवी न होने के कारण अपराधी बिना किसी भय के आपराधिक घटनाओं या वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। वहीं, बिना किसी ठोस सुराग के पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पाती। हालांकि नगर परिषद की ओर से शहर में सीसीटीवी लगाने की योजना तो कई बार बनाई गई। लेकिन अमल में आज तक नहीं लाई गई।
अमर उजाला टीम ने बुधवार को बहादुरगढ़ शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया। टीम सबसे पहले शहर के अति व्यस्ततम लाल चौक पर पहुंची। जहां से प्रतिदिन कई हजारों वाहन व राहगीर अपने गंतव्य के लिए आते-जाते है। इस चौक पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। यहां से लोग नाहरा-नाहरी रोड व रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हैं। मुख्य चौराहा होने के कारण पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन चौराहे पर अक्सर अधिक भीड़ होने के कारण अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो सकता है।
बस स्टैंड पर भी नहीं कैमरे
लाल चौक से अमर उजाला टीम सीधे बस स्टैंड पर पहुंची। यहां भी कोई कैमरा नहीं लगा था। प्रतिदिन बसों में अलग-अलग स्थानों के लिए हजारों यात्री यहां से बस पकड़ते हैं। इसके चलते बस स्टैंड परिसर की सुरक्षा भी रामभरोसे दिखाई दी। बस स्टैंड पर सुबह से लेकर सायं तक यात्रियों व विद्यार्थियों की भीड़ लगी रहती है। बस स्टैंड पर कई बार लड़ाई-झगड़े व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती रहती है। कुछ दिनों पहले ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नहीं कैमरे
बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद टीम शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन के अंदर और बाहर सीसीटीवी दिखाई नहीं दिए। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों और रेलवे विभाग के अधिकारियों से पत्र व्यवहार किया है। मगर कैमरे नहीं लगवाए।
प्रशासन का सुरक्षा व्यवस्था की ओर नहीं ध्यान
शहर में बढ़ती चोरी, लूट और अन्य वारदात के बावजूद भी पुलिस और नप प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा। इसके चलते चोर और बदमाश बिना किसी भय के वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। शहर में इस माह थाना सदर के साथ एक ज्वेलर्स की दुकान में, किरयाणा स्टोर, मेन बाजार में कपड़े की दुकान, किरयाणा व केमिस्ट स्टोर के अलावा अन्य कई बड़ी चोरियां हो चुकी है। इनमें चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए।
यहां कैमरे लगाने आवश्यक
शहर का सबसे व्यस्त बाजार रेलवे रोड़, लाल चौक, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार, झज्जर मोड़, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, सेक्टर-6 मोड़, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड़ समेत अन्य कई स्थान शामिल हैं। जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सख्त जरूरत है। शहर के सभी मार्गों को एक-दूसरे से जोड़ने वाले ये मुख्य मार्ग हैं।
क्या कहते हैं शहरवासी
- शहर निवासी राजकुमार का कहना है कि अधिकांश शहरों में मुख्य चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। मगर मुझे बहादुरगढ़ शहर में ऐसी कोई बात कहीं दिखाई नहीं दी।
- वजीर राठी का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त के साथ-साथ सीसीटीवी की व्यवस्था करनी भी अत्यंत जरूरी है। कैमरों से अपराधियों की जल्द पहचान हो जाती है। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगवाने चाहिए।
- बुल्लड़ पहलवान का कहना है कि अगर कहीं पर सीसीटीवी लगे हों तो अपराधी अपराध करने से डरता है। लेकिन बहादुरगढ़ शहर में कहीं सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे दिखाई नहीं देते। कैमरों से शहर की निगरानी हो सकती है।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर में सुरक्षा उपायों की दृष्टि से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसकी योजना बनाकर करीब सवा करोड़ रुपये का एस्टिमेट प्रस्ताव स्थानीय निकाय निदेशक को चंडीगढ़ भेजा गया है। उनकी मंजूरी मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।
- रमेश शर्मा, एमई, नगर परिषद बहादुरगढ़।