फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आगाज 2

तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आगाज 2

Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय गीता महोत्सव का आगाज 2
तीन दिवसीय गीता महोत्सव में होंगे सांस्कृतिक आयोजन
विज्ञापन

राज्य सरकार के मुख्य सचिव के साथ डीसी ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग, आयोजन को लेकर प्रशासन को मिले दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले में 28 से 30 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गीता जी की नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव डीएस ढेसी और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के स्टेट नोडल ऑफिसर एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से यह जानकारी दी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि चरखी दादरी प्रदेश का नया जिला है। यहां पहला गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दादरी के अधिक से अधिक लोगों और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की भागेदारी होनी चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने कहा कि गीता महोत्सव में प्रदर्शनी, सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इससे शहर में इस आयोजन की प्रधानता का आम जनमानस को एहसास हो और उनकी भावना गीता के प्रति बलवती हो। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में बताया कि प्रदर्शनी में खाद्य एवं पूर्ति, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग द्वारा स्टालें लगाईं जाएंगी। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक व शोभा यात्रा की झांकियों में भाग लेंगे। इसी प्रकार सामाजिक व धार्मिक संगठनों का भी समारोह के आयोजन में सहयोग लिया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य सक्रियता से आयोजन की तैयारियों में लगे हैं। सेमिनार में गीता की मानव जीवन में प्रासंगिकता को लेकर प्रबुद्ध वक्ता अपना संबोधन रखेंगे। महोत्सव का शुभारंभ हवन के साथ किया जाएगा। पंचगांव गुरुकुल की छात्राएं तीस नवंबर को दोपहर 12 बजे अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का उच्चारण करेंगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगराधीश मनीष फौगाट भी मौजूद थे। उपायुक्त विजय कुमार सिद्प्पा ने बताया कि जो सामाजिक संगठन इसमें भागीदारी निभाना चाहें वो एसडीएम कार्यालय के उपर स्थित कमरा नंबर 101 में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed