फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बाढ़डा का दौरा

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बाढ़डा का दौरा

Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बाढ़डा का दौरा
पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बाढड़ा का दौरा
विज्ञापन

बाढड़ा
रोहतक सहित विभिन्न जिलों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्यों का करीब 55 सदस्यीय दल रविवार को को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर सेवासिंह दहिया के नेतृत्व में बाढड़ा पहुंचा। यहां पर इन प्रतिनिधियों ने सरपंच राकेश श्योराण व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी के साथ बाढड़ा के विकास और स्वच्छता का अवलोकन किया। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से प्रदेश के पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों को इस समय एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पंचायती राज हरियाणा के प्रशिक्षक निदेशक प्रोफेसर अतर सिंह श्योराण ने कहा कि बाढड़ा की रेतीली भूमि में ग्राम पंचायत व व्यापार मंडल द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की सुंदरता व स्वच्छता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के सदस्यों को सबसे पहले सरकारी सहायता के बिना जनसहयोग से अपने स्तर पर कार्य शुरू करवाने चाहिए। इससे समाज में आपसी सामंजस्य स्थापित होगा वही विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर डॉ. समुंदर सिंह, डॉ. युद्ववीर सिंह, सरपंच बाढड़ा राकेश श्योराण, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकिशन फौजी , कारीमोद सरपंच सुबेसिंह, काकड़ौली सरदारा सरपंच प्रतितिधि संजीव श्योराण्, व्यापारी नेता कटार सिंह, सत्यवान धनखड़, निरंजनलाल, पंच जयबीर जांगड़ा, पंच प्रेदीप राव, नत्थूराम, पवन, सुमेर सिंह, धनसिंह, नवीन, मीरसिंह, अमर सिंह, सुबेदार सुलतान, जोतराम, सुरेश, बलबीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो 41
पंचायती राज संस्थाओं को संबोधित करते पंचायती राज हरियाणा के निदेशक प्रो. अतरसिंह श्योराण।
फोटो 42
क्रांतिकारी चौक पर चल रहे विकास कार्यों के साथ सेल्फी लेते सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed