फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   तंवर के नेतृत्व में बेरी में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

तंवर के नेतृत्व में बेरी में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
तंवर के नेतृत्व में बेरी में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी।
हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाकर रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बेरी के स्वराज गंज में जनसभा को संबोधित किया और किसानों का विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा।

हालांकि स्थानीय विधायक ने इस विरोध प्रदर्शन से दूरी बनाई रखी। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में बेरी की सड़कों पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने से पूर्व सभी कांग्रेसी यहां बेरी के ऐतिहासिक स्वराज गंज में एकत्रित हुए। यहां किसान पंचायत का आयोजन रखा गया था। इस किसान पंचायत में आई करीब दो हजार लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा को प्रदेश की जनता उसी दांव से पछाड़ेगी जिस दांव से किसी नामी-गिरामी पहलवान को उसका विरोधी पहलवान दंगल में पछाड़ देता है। उन्होंने देशभर की करीब साढ़े तीन हजार एकड़ गोचरण भूमि से कब्जा छुड़ाने के लिए रोहतक में अनशन पर बैठे स्वामी गोपाल दास को अनशन के दौरान सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा अंडा खिलाकर उनका उपवास तुड़वाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। तंवर ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का राग अलापती थी, लेकिन सत्ता मिली उसकी भाषा ही बदल गई। किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहा है। राष्ट्रपति चुनाव पर तंवर ने कहा कि राष्ट्रपति के इस चुनाव में कांग्रेस सिद्धांतों की लड़ाई लड़ रही है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सुभाष बत्रा, पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादयान, पूर्व विधायक आनंद कौशिक व कुलताज सिंह, प्रवक्ता वंदना पोपली, झज्जर प्रभारी हरिओम कौशिक, प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन अजीत फौगाट, राज पहलवान, धर्मपाल, अनूप, लीला चिमनी, नसीब माजरा, धमेंद्र कादयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तंवर के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
: किसान पंचायत के बहाने साधा सत्तापक्ष पर निशाना
: सरकार पर लगाया स्वामी गोपाल दास को अंडा खिलाने का आरोप
: फसल बीमा व खेती सिंचाई योजना पर श्वेतपत्र जारी करने की रखी मांग
स्थानीय विधायक ने बनाई दूरी

फोटो संख्या-5 व 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed