फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9 professors of Bahadurgarh became principals, education department released the promotion list

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के 9 प्राध्यापक बने प्राचार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की पदोन्नति की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
9 professors of Bahadurgarh became principals, education department released the promotion list
-फोटो 56 : नव नियुक्त प्राचार्यों का किया गया स्वागत। स्रोत स्कूल - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में बहादुरगढ ब्लॉक के 9 प्राध्यापकों ने प्राचार्य का पदभार संभाल लिया है। प्राध्यापक से प्राचार्य बने कर्मबीर सिंह को जसौर खेड़ी, किरनबाला को कसार, सरिता को बराही, सीमा को रिवाड़ीखेड़ा, किरण बाला को गुभाना, अश्वनी को डाबौदा कलां, ऋषि सहरावत को आसौदा, कप्तान सिंह को कुलासी और कांता देवी को लुकसर स्कूल मिला है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के अंग्रेजी के प्राध्यापक ऋषि सहरावत ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसौदा का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने पर प्राचार्य मंजू रानी, पूनम मक्कड़, संजय मलिक, प्राध्यापक दिनेश शर्मा, विजय छिल्लर सहित गांव के गणमान्य लोगों ने ऋषि सहरावत को बधाई दी। ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नए प्राचार्य का स्वागत किया। प्राध्यापक कर्मबीर तहलान ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौर खेड़ी में प्राचार्य का पदभार संभालते ही विद्यालय में त्रिवेणी लगाकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक मुन्नी सहारण, शिक्षाविद् सतीश शर्मा, प्राचार्य प्रमोद शर्मा, प्राचार्य रवि धनखड़, सेवानिवृत्त प्राचार्य सुरेश सैनी, प्राचार्य लोकेंद्र सिंह, मुख्याध्यापक शमशेर लोहचब, कलस्टर हैड मातन राजकुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed