फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   9 candidates got less than one thousand votes

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 प्रत्याशियों को मिले एक हजार से भी कम वोट

Wed, 09 Oct 2024 03:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
9 candidates got less than one thousand votes
-8 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले, आप प्रत्याशी कुलदीप छिकारा को 966 वोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ सीट पर विधानसभा चुनाव में उतरे 14 प्रत्याशियों में से 9 को एक हजार से भी कम वोट हासिल हुए। कांग्रेस, भाजपा, इनेलो-बसपा और आम आदमी पार्टी समेत सभी 13 प्रत्याशी भी अकेले निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून जितनी वोट हासिल नहीं कर सके।
राजेश जून ने बहादुरगढ़ सीट पर एकतरफा जीत दर्ज की है। यह बहादुरगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। राजेश जून कुल 41 हजार 999 वोटों से जीतकर विधायक बने हैं। बहादुरगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून को 73 हजार 191 वोट हासिल हुए। जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के दिनेश कौशिक को 31 हजार 192, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून को 28 हजार 955, इनेलो-बसपा उम्मीदवार शीला नफे सिंह राठी को 17 हजार 511, निर्दलीय प्रत्याशी रमेश दलाल को 4 हजार 745 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप छिकारा समेत अन्य 8 प्रत्याशियों को एक हजार से भी कम मत हासिल हुए। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार पुत्र छतर सिंह को 512, राजेश कुमार पुत्र रामदीया को 487, रोहित कुमार को 294, महेंद्र सिंह को 255, सुनीता को 187, प्रवीण कुमार को 94, अरुण गोयल को 81, चेष्ठा को 66 मत हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed