{"_id":"5cb24dffbdec220c2c2a266b","slug":"81555189247-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का दिलशान बना मेले का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का दिलशान बना मेले का चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। बेरी माता भीमेश्वरी देवी मेले के साथ लगने वाले अश्व मेले में घोड़ों की प्रतियोगिता करवाई। इसमें यूपी, राजस्थान, पंजाब से घोड़ा मालिक अपने घोड़ों को लेकर बेरी मेले में आए हुए थे। यह प्रतियोगिता बेरी दल्ला धाम के बाबा राजू दास की अध्यक्षता में करवाई गई। कमेटी के सदस्य अमित मलिक ने बताया कि बेरी माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में निरंतर ढाई सौ साल से अश्व मेला चलता आ रहा है जो हरियाणा ही नहीं पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश और गुजरात महाराष्ट्र तक प्रसिद्ध है। पूरे उत्तर भारत के घोड़े और घोड़े प्रेमी अपने घोड़े-घोड़ियों के साथ यहां आते हैं। इस मेले का मुख्य प्रयोजन व्यापार था लेकिन दिन प्रतिदिन हर साल इस मेले में घोड़े और घोड़े प्रेमियों की संख्या कम होती जा रही थी। इसको देखते हुए अमित मलिक और प्रमोद राठी ने मिलकर इस बार मेले में एक राजस्थान पंजाब गुजरात और महाराष्ट्र की भांति एक घोड़ों का शो करवाने का फैसला लिया। प्रतियोगिता में करीब 70 घोड़े और घोड़ी ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले घोड़े का नाम दिलशान है, जो पंजाब के मोहाली से यही घोड़ा पूरे मेले का चैंपियन बना। इस मेले में मारवाड़ी और सिंधी दो नस्ल के घोड़े आए थे, जिनमें सिंधी नस्ल के घोड़े रिवाल चाल के लिए मशहूर हैं और मारवाड़ी घोड़े अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।
मारवाड़ी संघ के जज हैं अजीत नांदल
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अमित मलिक ने बताया कि मारवाड़ी सोसाइटी एक बहुत बड़ी संस्था है, उसके प्रधान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत नांदल हैं। वे मारवाड़ी संघ के एक बहुत अच्छे जज भी हैं। वे किसी कारणवश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए। नांदल ने फोन पर कहा कि वे पुष्कर और मुक्तसर मेले के बराबर लेकर जाएंगे, इसके स्तर को गिरने नहीं देंगे।
विज्ञापन
मारवाड़ी संघ के जज हैं अजीत नांदल
राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अमित मलिक ने बताया कि मारवाड़ी सोसाइटी एक बहुत बड़ी संस्था है, उसके प्रधान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत नांदल हैं। वे मारवाड़ी संघ के एक बहुत अच्छे जज भी हैं। वे किसी कारणवश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए। नांदल ने फोन पर कहा कि वे पुष्कर और मुक्तसर मेले के बराबर लेकर जाएंगे, इसके स्तर को गिरने नहीं देंगे।
विज्ञापन