फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फरूखनगर से झज्जर-चरखी दादरी रेलवे लाईन के निर्माण को मिली मंजूरी

फरूखनगर से झज्जर-चरखी दादरी रेलवे लाईन के निर्माण को मिली मंजूरी

Sun, 03 Feb 2019 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
फरूखनगर से झज्जर-चरखी दादरी रेलवे लाईन के निर्माण को मिली मंजूरी
फरुखनगर से झज्जर-चरखी दादरी रेलवे लाइन के निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

झज्जर। लोकसभा में शुक्रवार को वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने झज्जर क्षेत्र सहित कई जिलों के लोगों को नई रेल लाइन की सौगात दी है। केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए अंतरिम बजट में फरुखनगर से झज्जर-चरखी दादरी जाने वाली रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने से झज्जर क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना भी साकार होगा। इसके निर्माण के बाद झज्जर का दिल्ली, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार व बठिंडा से सीधा जुड़ाव होगा। हालांकि इस रेलवे लाइन का निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू होने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है।
दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन से फरुखनगर तक रेलवे लाइन बिछाई हुई है और उससे आगे करीब एक किलोमीटर की रेलवे लाइन रिलायंस एसईजैड की ओर से बिछाई जा रही है। उससे आगे झज्जर रेलवे स्टेशन तक लाइन को जोड़ा जाना है और यहां से चरखी दादरी व झाड़ली के बीच इस लाईन को रेवाड़ी-भिवानी-हिसार रेलवे लाईन में जोड़ा जाना है। हालांकि रेलवे लाइन के लिए अभी जमीन का अधिग्रहण भी किया जाना है। जमीन अधिग्रहण होने के बाद रेलवे लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

-वर्ष 2013 में आई थी झज्जर में रेल
वर्ष 2013 में झज्जर क्षेत्र के लोगों का रेल की सीटी सुनने का सपना साकार हुआ। वर्ष 2006-07 में रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाईन के लिए जमीन अधिगृहित की गई थी और उसके बाद वर्ष 2007 में ही रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। वर्ष 2012 में रेलवे ट्रैक बनकर तैयार हो गया था। जनवरी 2013 के प्रथम सप्ताह में झज्जर में पहली बार पैैसेंजर रेल गाड़ी आई थी। इस रेलवे लाइन पर सुबह-शाम पैसेंजर ट्रेन के अलावा दो डेमू और एक जयपुर चंडीगढ़ के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी भी चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झज्जर में बिछाई जाएगी चौथी रेलवे लाइन
झज्जर जिला से फिलहाल तीन रेलवे लाइन होकर गुजरती हैं। इनमें दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन बहारदुरगढ़, रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाईन के अलावा रेवाड़ी-दादरी-भिवानी-हिसार रेलवे लाइन झज्जर के झाड़ली क्षेत्र से होकर गुजरती है। अब बिजवासन-फरुखनगर-झज्जर-चरखी दादरी नई व जिला में चौथी रेलवे लाईन बिछाए जाने की उम्मीद जगी है।

वर्जन
अंतरिम बजट मेें फरूखनगर से झज्जर-चरखी दादरी रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी मिली है। अभी नए वित्त वर्ष के लिए सरकार ने बजट पेश किया है। उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू होने में भी समय लग जाता है।
- दीपक कुमार, सीपीआरओ, नार्दन रेलवे, नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed