{"_id":"5c54a15fbdec222c57233100","slug":"81549050207-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपात्र का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी चुराई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपात्र का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी चुराई, केस दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांवपालड़ी स्थित बाबा बनवारी दास धाम परिसर में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात ने नकदी चोरी कर ली। धाम प्रबंधन समिति सदस्यों ने इसकी शिकायत आदमपुर पुलिस चौकी में सौंपी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा भी लिया।
पुलिस को दी शिकायत में प्रबंधन समिति प्रधान रतिराम, कोषाध्यक्ष रामनिवासी, सचिव संतलाल, जगदीश प्रसाद, राजकुमार शर्मा व पुजारी राजकुमार ने बताया कि धाम परिसर में एक दानपात्र रखा हुआ था जिसमें श्रद्धालु इच्छा अनुसार दान राशि डालते थे। उन्होंने बताया कि गत छह जनवरी को दानपात्र खोलकर चैक किया गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने शाम के समय मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ दिया और इसके अंदर रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। दानपात्र का ताला टूटा होने की सूचना पाकर प्रबंधन समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। शिकायत में उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार दानपात्र से नकदी चुराने का प्रयास हुआ था लेकिन चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए थे। सदर थाने में इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया गया है।