{"_id":"5c3cf495bdec22737148466b","slug":"81547498645-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर में हजारों नव मतदाताओं का संकल्प, हमारा पहला वोट देश के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में हजारों नव मतदाताओं का संकल्प, हमारा पहला वोट देश के लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। मकर संक्रांति के अवसर पर पहली बार मतदाता सूची में दर्ज जिले के हजारों नए युवा मतदाताओं ने रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री के जरिये पहली वोट देश के नाम पर डालने का संकल्प लिया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की पहल पर जिले में सोमवार को जहांआरा बाग स्टेडियम से राजकीय नेहरू कॉलेज तक नए मतदाताओं ने मकर संक्रांति के उत्साह व उमंग के साथ रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में भागीदारी की। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, विकास एवं पंचायत, ग्रवित (ग्रामीण विकास के लिए तरुण) व गैर सरकारी संस्था समर्था द्वारा संयुक्त रूप से मकर संक्रांति के अवसर रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री का आयोजन किया गया था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने से पहले युवा एवं नव मतदाताओं को अपने संबोधन में कहा कि आपकी पहली वोट भारत माता व देशभक्ति के लिए होनी चाहिए। जब आप वोट डालने जाओ तो विचार करना कि देश के लिए कौन ठीक है। किसको वोट देने से देश आगे बढ़ेगा और किसको वोट देने से देश पीछे जाएगा। उन्होंने रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में भागीदारी करने आए युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए यह संकल्प दिलाया कि फर्स्ट वोट फॉर नेशन, फर्स्ट वोट फॉर भारत, भारत के लिए आपकी वोट होनी चाहिए। किसको वोट देने से देश जीतेगा यह संकल्प आपके मन में होना चाहिए। रन में भागीदार बने नव मतदाताओं ने हाथ उठाकर कृषि मंत्री की बात पर देश के लिए वोट करने के का संकल्प लिया।
यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का
देश की पहली रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री के अवसर पर देशभक्ति के हिलोरे मारती युवा शक्ति को देख कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने यह देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का गीत के बोल सुनाते हुए कहा कि दुनिया में भारत जैसी युवा शक्ति किसी के पास नहीं है। आपका उत्साह देखकर यह गीत आज बेहद सार्थक साबित हो रहा है। युवाओं ने भी भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कृषि मंत्री का समर्थन किया।
जहांआरा बाग में गूंजे देशभक्ति के तराने
जहांआरा बाग स्टेडियम में रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री के शुभारंभ से पहले देशभक्ति, देश के प्रति समर्पण व युवाओं के जज्बे का नजारा देखने को मिला। लड़कियों ने अपनी दौड़ आरंभ करने से पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के विशेष आग्रह पर देशभक्ति को समर्पित एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत किए। ओमप्रकाश धनखड़ ने इन गीतों की प्रस्तुति के दौरान स्वयं भी प्रतिभागी लड़कियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने देशभक्ति के गीत सुनाने वाली पांच छात्राओं का भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
झज्जर की सड़कों पर पहली बार दिखा जोश
रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में हजारों की संख्या में लड़के व लड़कियों ने भागीदारी की। ओमप्रकाश धनखड़ ने लड़के व लड़कियों की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं भी दौड़ लगाई। जहांआरा बाग स्टेडियम में नेहरू कॉलेज तक सड़क पर दौड़ते हजारों की संख्या में युवक-युवतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। युवा जोश का उत्साह बढ़ाने के लिए जगह-जगह लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। रन के आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों के लिए नेहरू कॉलेज परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर देसी घी के हलवे का इंतजाम भी किया गया था।
धौड़ की बबली को मिली स्कूटी, कुलासी के सुनील ने जीती बुलेट
रन फॉर कंट्री-वोट फॉर कंट्री में लड़कियों के वर्ग की विजेता बबली पुत्री पवन निवासी गांव धौड़ तथा लड़कों के वर्ग में सुनील पुत्र जयभगवान निवासी गांव कुलासी विजेता बने। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने राजकीय नेहरू महाविद्यालय में दोनों विजेताओं को स्कूटी व बुलेट की चाबी सौंपी। इनके अतिरिक्त लड़कियों व लड़कों के वर्ग में दूसरे स्थान पर 10-10 स्पोर्ट्स साइकिल तथा 100-100 ट्रैक सूट दिए। इस दौरान मंत्री धनखड़ ने स्वयं सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता चौहान, परमजीत सौलधा, योगेश सिलानी, प्रदीप अहलावत, कांता देवी, अरविंद यादव, डॉ. राजीव कटारिया, अनिल मातनहेल, नरेंद्र जाखड़, बिजेंद्र मांडोठी, प्रकाश धनखड़ सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विजय सिंह, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, तान्या शर्मा, सत्यदेव मलिक, इकबाल सिंह राठी सहित अन्य मौजूद रहे।