{"_id":"5c291e99bdec2256e43d287b","slug":"81546198681-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर के मेन चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता बढने को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर के मेन चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता बढने को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। शहर के मेन चरखी पावर सब स्टेशन की भी क्षमता बढ़ने को मंजूरी मिल गई है। पावर सब स्टेशन की क्षमता 200 से बढ़कर 260 एमवीए की जाएगी। सब स्टेशन में 60 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रंासफार्मर लगेगा। इससे शहर की बिजली आपूर्ति में विशेष सुधार आएगा। इस सब स्टेशन से शहर के करीब 55 प्रतिशत एरिया में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इस प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही निगम के उच्च अधिकारियों की चंडीगढ़ में बैठक होनी है। बैठक में प्रोजेक्ट की समयावधि तय की जाएगी ताकि आने गर्मी के मौसम से पहले इसे सिरे चढ़ाया जा सके।
करीब पांच दशक पहले बना चरखी पावर सब स्टेशन शहर से करीब तीन किलोमीटर पश्चिम दिशा में भिवानी सड़क मार्ग पर बना है। शहर का दूसरा पावर सब स्टेशन शहर के रेलवे रोड पर बना रहा है। पिछले दिनों रेलवे रोड सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी मिली थी। इसकी क्षमता भी 16 से बढ़कर 32 एमवीए हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट मार्च तक पूरा करने की प्लानिंग है।
अब चरखी पावर स्टेशन की क्षमता 60 एमवीए बढ़ाई जाएगी। फिलहाल यहां 200 एमवीए क्षमता है। इस समय यहां 100-100 एमवीए के दो पावर ट्रंासफार्मर लगे हुए हैं, जिनके जरिये बिजली आपूर्ति की जा रही है। नए प्लान के तहत अब यहां से 100 एमवीए क्षमता का एक पावर ट्रंासफार्मर हटाया जाएगा। उसकी जगह 160 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रंासफार्मर लगाया जाएगा। इस प्रकार पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 260 एमवीए हो जाएगी।
विज्ञापन
---
गांवों में भी बनेंगे कई सब स्टेशन
जिले की बिजली क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर दिया है। इसके तहत गांव कमोद और पैंतावास कलां में 33 केवीए सब स्टेशन को मंजूरी मिल चुकी है। इसी प्रकार शहर के साथ लगते गांव घसोला, मकड़ानी व मकड़ानी के 33 केवीए सब स्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। गांव मोरवाला स्थित 33 केवीए सब स्टेशन की क्षमता 10 एमवीए और बढ़ाने की प्लानिंग पर तेजी से काम चल रहा है। गांव सांवड़ में भी 120 केवीए सब स्टेशन निर्माण विचाराधीन है।
---
चरखी पावर सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इस काम को पूरा करने की समय सीमा तय की जानी है। इससे शहर की बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। - एमएम खान, कार्यकारी अभियंता, एचवीपीएन