{"_id":"5b19853c4f1c1bb0318b5a2f","slug":"81528399164-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया महिला थाना झज्जर का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया महिला थाना झज्जर का औचक निरीक्षण
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने किया महिला थाना झज्जर का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। वीरवार की शाम पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने महिला थाना झज्जर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना के एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड तथा असलाह इत्यादि की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में डीएसपी और थाना प्रबंधक के कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने थाना में तैनात अनुसंधान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अनुसार पूर्ण किए जाएं। किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही आरंभ की जाए। उन्होंने थाना में तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों से अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने थाना के रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने तथा साफ सफाई व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सभी को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने तथा आम जन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने के संबंध में निर्देश दिए। औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिलाओं की सुविधा के लिए स्थापित महिला हेल्प लाईन नंबर 1091 फोन की सभी लाइनों की कार्यकुशलता को लगातार दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी पीड़ित महिला को किसी प्रकार की शिकायत या किसी प्रकार की सूचना देने में कोई बाधा अथवा परेशानी ना रहे। उन्होंने महिला हेल्प लाइन प्रभारी को 1091 नंबर पर आने वाली सभी फोन कॉलों का बाकायदा रिकॉर्ड रखने तथा उन फोन कॉल पर किस पुलिस अधिकारी, कर्मचारी द्वारा क्या कार्यवाही की गई वह भी दर्ज करने के निर्देश दिए।