{"_id":"5b00779b4f1c1beb7e8b471c","slug":"81526757275-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होनहारों को बोर्ड परीक्षा की सफलता पर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होनहारों को बोर्ड परीक्षा की सफलता पर दी बधाई
Updated Sun, 20 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव कादमा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय निदेशक मुन्नालाल शर्मा व प्रधानाचार्य सतीश थालौर ने सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक मुन्ना लाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम बच्चों व अध्यापकों की मेहनत की देन है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा कल्पना ने विज्ञान संकाय 500 में से 474 अंक प्राप्त किये। पिंकी ने 472 अंक, नेहा ने 469 व मोनिका ने 465 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी कला संकाय में निशा ने 500 में 442 अंक, गौतम ने 440 अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 46 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार 48 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
प्रज्ञा स्कूल भांडवा का परिणाम रहा उत्कृष्ट रहा
गांव भांडवा स्थित प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के निदेशक युद्धवीर सिंह, प्रधान कृष्ण कुमार, सदाराम डबास ने बताया उनके स्कूल का 12वीं कक्षा का बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के विज्ञान संकाय के 79 विद्यार्थियों में से 37 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है, सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर नए आयाम स्थापित किए हैं। इसके अलावा कलां संकाय के 33 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की है और चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विद्यालय की विज्ञान संकाय की छात्रा प्रिता ने 500 में से 470 अंक, मुस्कान ने 469 अंक, ज्योति ने 466 अंक और स्वीटी ने 465 अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य संजय कौशिक ने बताया कि प्रज्ञा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने 12वीं कक्षा में 2015-16 में प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया था। इससे पूर्व प्रज्ञा विद्यालय को 2013 में केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शिद के हाथों सम्मान प्राप्त हो चुका है।