{"_id":"5a4fda044f1c1b35338b6b0a","slug":"81515182596-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत क 1235 वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत क 1235 वाहनों की जांच
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर/बहादुरगढ़।
नाइट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने जिले में वीरवार की रात विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की।
पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान करीब 119 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी और गश्त पार्टियों को तैनात करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा बस अड्डों, बाजारों, प्रमुख इमारतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। अभियान के दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर करीब 1235 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 43 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के तहत थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने गहनता से जांच पड़ताल के दौरान अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया। वहीं, पुलिस चौकी मांडोठी में तैनात मुख्य सिपाही मनदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने वर्ष 2002 में थाना सदर बहादुरगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में वांछित एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया।