{"_id":"69767ec5ccb8b33db802be17","slug":"800-police-personnel-have-been-deployed-and-27-police-checkpoints-have-been-set-up-for-republic-day-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131000-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस को लेकर 800 पुलिसकर्मी तैनात, 27 पुलिस नाके लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस को लेकर 800 पुलिसकर्मी तैनात, 27 पुलिस नाके लगाए गए
विज्ञापन
25jjrp08- शहर में आने जाने वाले वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत-पलिस
झज्जर। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। झज्जर से दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर कुल 27 पुलिस नाके लगाए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर करीब 800 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
बसों में सवार यात्रियों के बैग और सामान की तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भी पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
मुख्य अतिथि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर झज्जर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर प्रतिबंध
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिले में ड्रोन व ग्लाइडर आदि उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधीश की तरफ से जारी आदेशों के 26 जनवरी की मध्य रात्रि तक किसी भी प्रकार के ड्रोन, ग्लाइडर, उड़ाने पर पूर्णत प्रतिबंधित लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अप्रिय घटना को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर धारा 163 लागू की गई है।